April 16, 2026 10:48 pm

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

शिमला, जून।डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक समूह ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस समूह में भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के दो अधिकारी और हिमाचल प्रशासनिक सेवा व संबंध सेवाओं के 2025 बैच के 19 अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रभावी कार्यन्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से जन कल्याण और सुशासन की दिशा में कार्य करने को कहा ताकि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन और जलवायु राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तम्भ है और प्रदेश सरकार इन क्षेत्रों के सतत् विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘वे हाल ही में किन्नौर जिले में भारत चीन सीमा के पास स्थित शिपकी-ला का दौरा करके आए हैं और इस क्षेत्र मेें सीमान्त पर्यटन की शुरूआत की गई है। अब तक 2500 से अधिक लोग इस स्थल को देख चुके हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।’ निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया और डीएमएस हिपा की निदेशक रूपाली ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!