July 29, 2026 10:05 am

मुख्य मंत्री की अपील ,हिमाचल जरूर आए, पर नदियों से रहे दूर।

शिमला।हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता दिया है। अपने सरकारी निवास ओक ओवर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मानसून टूरिस्ट सीजन भी हिमाचल में अच्छा होता है। इसलिए देश-विदेश के पर्यटकों को हिमाचल आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन में नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करना चाहिए। बाकी हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में यदि पर्यटक अच्छे होटल में रहते हैं, तो कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में आई भयंकर बाढ़ के बाद भी 17000 से ज्यादा लोग हिमाचल में बाहर के फंस गए थे, जिन्हें राज्य सरकार ने सुरक्षित निकाल दिया था। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि मानसून सीजन को टूरिज्म के लिहाज से एंजॉय करने में कोई खतरा नहीं है। सीएम ने कहा कि पर्यटन उनकी सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र है।हाल ही में सरकार ने किन्नौर के बॉर्डर पर शिपकिला को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। एक दिन पहले ही डीसी किन्नौर ने फोन पर बताया कि बहुत से टूरिस्ट बॉर्डर पर जा रहे हैं और शिपकिला खुलने के बाद वहां तक पहुंच पा रहे हैं। राज्य सरकार का मकसद भी यही था, क्योंकि यदि कोई बॉर्डर तक जाना चाहता है, तो परवाणू से लेकर किन्नौर तक पर्यटन कारोबारी को कितना लाभ होगा? इसमें राज्य सरकार को टैक्स के रूप में भी फायदा हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!