शिमला। हिमाचल प्रदेश में 390 सड़कें अवरुद्ध लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून को लेकर आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और पूरा फीडबैक लिया गया। आज सुबह प्रदेश में 390 सड़कें यातायात के लिए बंद थी जिन्हें प्रभावी रूप से खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई है। 288 सड़कें 1 दिन के अंदर खोल दी जाएगी ओर 1 जुलाई तक 56 सड़के ओर 1 जुलाई के बाद 46 सड़कें खोल दी जाएगी। 3 दिन के अंदर सभी अवरुद्ध सड़कों को खोलने का प्रयास करेंगे । जगह-जगह रोबोट मशीनरी और डोजर तैनात किए उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर विभाग पहले से ही पूरी तरह से तैयार है और जगह-जगह मशीनरी तैनात कर दी गई है। सड़को को खोलने के लिए विभाग के पास 110 जेसीबी है जबकि 132 हायर की गई है वह जगह-जगह रोबोट मशीनरी और डोजर भी तैनात किए गए है इसके अलावा टिप्पर भी तैनात किए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि बरसात में पुल भी बह रहे हैं। इसके लिए वैली ब्रिज भी स्टॉक में है । 20 करोड़ के वेली ब्रिज स्टोर किये गए है जहां पर भी कोई भी ब्रिज बह जाता है। तो वैली ब्रिज लगाया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई जान माल की नुकसान नहीं हुआ। हर स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरीके से तैयार है ओर जल्द ही प्रभावित क्षेत्रो का दौरा करूंगा ओर प्रभावितों को मुआवजा भी दिया जाएगा।












