April 27, 2026 2:57 am

राजीव बिंदल तीसरी बार फिर बनेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

शिमला।हिमाचल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नया अध्यक्ष कौन होगा, इस पर फैसला हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ही हिमाचल भाजपा के नए सरदार होंगे। इसके लिए आज ही नामांकन भर दिया गया और कल इसकी घोषणा कर दी जाएगी। दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ एक ही नाम आया और वह था डा. राजीव बिंदल। इसी के अनुसार नामांकन हुआ।अब नए अध्यक्ष की घोषणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शिमला आकर मंगलवार को करेंगे। बता दें कि रविवार को हिमाचल भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल भी घोषित हो गया था। यह नामांकन विधायक सुखराम चौधरी, डा. जनकराज, दीपराज, सुधीर शर्मा, विपिन सिंह परमार, दिलीप ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, इंद्रदत्त लखनपाल और विक्रम सिंह ने प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!