April 15, 2026 5:34 am

प्रदेश में छह जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी।

शिमला।   हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। पांच जिला में अत्यधिक बारिश होने की सूचना दी गई है, जिसमें लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में फ्लैश फ्लड आने की संभावना है। बादल फटने की घटनाओं ने हिमाचल को झकझोरकर रख दिया है।मंगलवार को मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई को तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इन इलाकों में पहली जुलाई यानी मंगलवार रात को भी बहुत बारिश की चेतावनी है, वहीं बुधवार 2 जुलाई को कांगड़ा जिला के कुछ इलाकों, सोलन जिला के कुछेक इलाकों और सिरमौर जिला के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होनी तय है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला जिलों में भारी बारिश होने की सूचना दी है। सोमवार की रात व मंगलवार सुबह मंडी जिला में सबसे अधिक तबाही मची है।तीन जुलाई की बात करें तो ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर के कुछेक इलाकों में भारी बारिश होगी और इसी तरह से 4 जुलाई को ऊना में भारी बारिश बताई गई है। कांगड़ा में भारी बारिश कुछ क्षेत्रों में होगी तो वहीं मंडी, शिमला के भी कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है। इसी तरह से 5 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसमें ऊना, हमीरपुर, कंागड़ा, मंडी, इन चार जिलों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है जबकि बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 6 जुलाई को भी कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा हो सकती है। यानी जुलाई महीने का पहला पूरा सप्ताह अत्यधिक बारिश वाला रहेगा और इस दौरान लोगों को राहत नहीं मिल पाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!