July 27, 2026 11:08 pm

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला।

शिमला।, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने सरकार पर हमला बोते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन आउट ऑफ़ कंट्रोल हो चुकी है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि प्रदेश का होम डिपार्टमेंट किसके पास है? यहां का होम डिपार्टमेंट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी के पास है। अगर प्रदेश की कानून व्यवस्था के ये हाल हो चुके है डिपार्टमेंट के मंत्री यानी मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।नंदा ने कहा कि प्रदेश में एक सरकारी कर्मचारी एनएचएआई के जिंदल जी को किस प्रकार से हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और अन्य 6 साथियों ने मारा और हाथ उठाया वह आती निंदनीय है, जब उनके कर्मचारी यूनियन ने केंद्र मंत्री से मांग उठाई और केंद्र मंत्री ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा इसके साथ-साथ मंत्री के ऊपर केस दर्ज हो गया वह भी हल्की धाराओं वाला। तो मंत्री अनिरुद्ध सिंह छटपटा उठे और बिना सर पर के बयान देने लगे, हम सीधा-सीधा कहते हैं कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह जानते हैं, यह वही केंद्र मंत्री है जिन्होंने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश का दौरा भी किया, 1 लाख करोड़ की सड़क निर्माण के कार्य भी दिए, हिमाचल में सड़कों का जाल बिछा दिया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को आगे बढ़ाया। हिमाचल प्रदेश में सड़के वरदान बनी है तो इन्हीं मंत्री के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के किए गए कृत्य और बयान तो इस प्रकार के है जैसे एक मोहल्ले का गुंडा या पंचायत का एक प्रधान। उनको तो स्वयं हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विश्वास ही नहीं है इसलिए कानून ही अपने हाथ में ले लिया, अगर उनके किए गए काम में कुछ सच्चाई थी तो पहले चरण में ही शिकायत दर्ज करते। जिस व्यक्ति को मंत्री जी ने मारा उसके भी तो घर में बच्चे होंगे बुजुर्ग होंगे, भारत का कोई भी कानून आपको यह शक्तियां नहीं देता कि आप किसी पर हाथ उठाएं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर टिप्पणी करते हुए कहा जब देखो कांग्रेस की इस नेता के ऊपर जानलेवा हमले होते रहते हैं और यह हमले तभी होते हैं जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल आते हैं या आने वाले होते हैं। खुद शूटर को हायर करना और अपने पर गोली चलवाना बंबर ठाकुर का ट्रेंड बन गया है पर, अब जनता ठगी नहीं जाएगी, ठाकुर को एक बात तो समझ लेनी चाहिए कि वह हारे हुए विधायक है और हारे हुए ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सवाल तो यह उठता है कि बार-बार बंबर ठाकुर पर ही हमले क्यों होते हैं वह मुख्यमंत्री तो है नहीं, जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमले नहीं हो रहे हैं तो आप क्या मुख्यमंत्री से ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से बंबर ठाकुर ने बिलासपुर में एक ड्रामा किया वह राजनीति से प्रेरित था, पहले तो वह डीसी ऑफिस के पास धरना देने इस समय गए जब भाजपा के दिग्गज नेता जगत प्रकाश नड्डा का काफिला सामने से आ रहा था, जब पुलिसकर्मी को लगा कि जगत प्रकाश नड्डा जिनके पास जेड प्रोटेक्शन है और वहां पर माहौल बिगाड़ सकता है तो उन्होंने उनको रोकने का कार्य किया, पर कांग्रेस नेता ने वर्दी पहने पुलिस अफसर पर हाथ उठाया और धक्का दिया यह गलत है, अगर किसी भी पुलिस वाले जिसने वर्दी पहनी हैं पर हाथ उठाया जाए तो वह बहुत बड़ा जुर्म है। अगर सत्ता बंबर की ना होती तो वह अभी सलाखों के पीछे होते सत्ता का दुरुपयोग करना तो कांग्रेस नेता भली भांति जानते हैं। नंदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि इस कांग्रेस नेता के ऊपर कड़ा केस दर्ज होना चाहिए और मांग हम प्रदेश के होम मिनिस्टर एवं मुख्यमंत्री से कर रहे हैं जो अभी तक कानून व्यवस्था को लेकर कुछ नहीं कर पाए। अगर आप सत्ता नहीं चला सकते तो छोड़ दीजिए भारतीय जनता पार्टी चला लेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!