April 14, 2026 1:30 pm

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवतियां और महिला गिरफ्तार।

कांगड़ा।कांगड़ा में जिस्मफरोशी का सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां टांडा मेडिकल कालेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसमें बाहरी राज्यों की लड़कियां देह व्यापार का काम कर रही थीं। पुलिस को इस संदर्भ में सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कागंड़ा के अंतर्गत दो टीमों का गठन किया गया और सूचना के आधार पर एक सुनियोजित तरीके से पुलिस विभाग से दो व्यक्तियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा गया। उनके वहां पहुंच जाने पर दोनों गठित टीमों न वहां सयुंक्त दबिश दी। दबिश के दोरान दो लड़कियों को गेस्ट हाउस से निकाला गया।इस दौरान जो महिला इन लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवा रही थी, उसे भी हिरासत में ले लिया गया। महिला की पहचान नीतू राजपूत उम्र 35 वर्ष मनीमाजरा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस थाना कागंडा में…..1956 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है। पूरी कार्रवाई में दो पीडि़ताओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित अभिरक्षा मे रखा गया है, जिन्हें आज माननीय अदालत कांगड़ा में पेश किया जाएगा। इस देह व्यापार मे संलिप्त दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है। पूरी कार्रवाई को अंजाम देने मे पुलिस उपमंडल अधिकारी कागंड़ा, प्रभारी पुलिस थाना कागंड़ा संजीव कुमार व 10 अन्य पुलिस के जवानों ने भाग लिया तथा पूरी दबिश को एक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!