April 15, 2026 4:18 pm

बद्दी के स्नेह मिलन कार्यक्रम में पहुंचने बिंदल।

सोलन/बद्दी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बार पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बिंदल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत करने के लिए बहुत-बहुत आभार। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।सम्मलेन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जो काम दिया उन्होंने वह किया चाहे वह चंबा से लेकर सिरमौर तक का प्रवास हो हमने उन्हें जो काम दिया उन्होंने पूर्ण रूप से करके दिखाया, इसी प्रकार पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सभी पार्टी के कार्यक्रमों में पार्टी को बल देने का उत्तम कार्य किया। उन्होंने अपने सहयोगियों का भी धन्यवाद किया कि जिस प्रकार से सदस्यता अभियान, लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जितना और 68 में से 61 विधानसभाओं पर बढ़त दर्ज करना, प्रदेश में 47000 सक्रिय सदस्यता बनाना, मंडलों की संख्या 74 से 171 करना और 8009 बूथों में से 7775 बूथ पर 11 सदस्य समिति खड़ा करना और मंडल स्तर तक सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां रही। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं और मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते 24 गुना 7 निरंतर कार्य करूंगा। दूसरा हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचारी और झूठी सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार को मजबूती के साथ स्थापित करना। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुसरे सरसंघचालक गोवलकर जी से प्रेरणा लेते हुए मेरा तेरा छोड़कर राष्ट्रीय और भाजपा के भाव से काम करना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगते हुए कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। आज भी भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्री को जनता द्वारा याद किया जाता है, शांता कुमार को पानी के लिए, प्रो प्रेम कुमार धूमल को सड़क के लिए और जयराम ठाकुर को सेवा के लिए।कार्यक्रम में पूर्व विधायक लखविंदर राणा,पुएव विधायक विनोद चंदेल, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर,भरत साहनी,जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष बददी मान सिंह मेहता,पट्टा के खेम चंद ठाकुर, नालागढ़ की शालिनी शर्मा,पंजेरा के जोगिंद जिन्दू,रामशहर के कुलभूषण शर्मा,अमर चंद संधू,अशोक शर्मा,हंस राज चंदेल,तरसेम चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!