April 12, 2026 3:35 pm

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ आज से हुआ सक्रिय, बदलेगा मौसम का मिजाज।

शिमला, फरवरी।प्रदेश में गत कई दिनों से खिली धूप और मौसम के साफ रहने के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जहां प्रदेश में धूप खिलने से कंपकंपाती सर्दी से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर से राज्य में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावनाए व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है और आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के साथ तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। आठ फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर 9, 10 और 11 फरवरी को प्रदेश में दिखाई देगा। इनमें 10 फरवरी को इसका सबसे अधिक प्रभाव रहने का अनुमान है।इसी दिन विभाग ने अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 9 और 11 फरवरी के लिए किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन दिनों भी मौसम खराब रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। 12 और 13 फरवरी को मौसम फिर से साफ रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तथा निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मनाली में 0.3 डिग्री, भरमौर में 1.0 डिग्री, भुंतर में 2.6 डिग्री और धर्मशाला में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सराहन में 3.5 डिग्री, सुंदरनगर और सोलन में -4.1 डिग्री, कांगड़ा में 5.3 डिग्री और मंडी में 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ। शिमला और बिलासपुर में तापमान 6.0 डिग्री, पालमपुर में 6.5 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी और अपेक्षाकृत गर्म इलाकों में तापमान कुछ अधिक रहा। ऊना में 7.0 डिग्री, नाहन 8.5 डिग्री, कसौली में 8.6 डिग्री, पांवटा साहिब व देहरा गोपीपुर में 9.0-9.0 डिग्री तथा नेरी में 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।तापमान की बात करें तो जनजातीय जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में आज न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस और स्पीति के ताबो में माइनस 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में तापमान माइनस 2.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी कम है।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!