April 20, 2026 2:50 pm

मदद लेकर भी केंद्र को कोसना कांग्रेस की दोहरी राजनीति — तथ्य खुद बयां कर रहे सच्चाई” हर्ष महाजन।

शिमला,फरवरी।भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा हर आवश्यकता के समय प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग ₹286 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की है, जिसमें ₹27.23 करोड़ कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना की दूसरी किस्त तथा ₹259 करोड़ आपदा पुनर्निर्माण और अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि 10 कार्य दिवस के भीतर संबंधित एजेंसियों को हस्तांतरित की जानी है और इसका उपयोग सड़क, पुल, भवन, सार्वजनिक ढांचे तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में किया जाएगा।हर्ष महाजन ने कहा कि यह सहायता स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के अंतर्गत दी गई है, जिसका उद्देश्य राज्यों में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से पहले केंद्र की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी। साथ ही यदि उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत नहीं किए गए तो अगली किस्त रोकी जा सकती है तथा दोहरी फंडिंग पाए जाने पर भविष्य में केंद्रीय सहायता में कटौती भी संभव है।सांसद ने कहा कि केंद्र की यह सहायता हिमाचल के लिए बड़ी राहत है और इससे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल को प्राथमिकता दी है और संकट के समय “संकट में सच्चा साथी” बनकर प्रदेश की मदद की है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के प्रति संवेदनशील और समर्पित है।कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए हर्ष महाजन ने कहा कि राज्य सरकार एक ओर केंद्र से लगातार वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है और दूसरी ओर उसी के खिलाफ गलत नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति “आसमान से गिरे, खजूर में अटके” जैसी है—जहां सच्चाई सामने होते हुए भी भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी प्रशासनिक कमजोरियों को छिपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना चाहती है, जो कि “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” वाली राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।अंत में हर्ष महाजन ने कहा कि भाजपा हमेशा तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर जनता के सामने सच्चाई रखती रही है और आगे भी प्रदेश हितों की रक्षा तथा विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के समन्वय से हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!