April 30, 2026 10:07 am

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया।

शिमला,मार्च।श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए जा रहे 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम-वर्क तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर बल दिया, जो आज की कार्य-संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण हैं।इस अवसर पर, श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने प्रतिभागियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, और इस बात पर बल दिया कि किसी भी संगठन में निरंतर निष्पादन और उत्पादकता के लिए एक स्वस्थ कार्यबल अत्यंत महत्वपूर्ण है।श्री पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस प्रकार के खेल आयोजन कर्मचारियों के मध्य शारीरिक तंदुरुस्ती, टीम भावना और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे उनके व्यावसायिक निष्पादन में भी वृद्धि होती है।

25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर एवं आरएचपीएस, एनजेएचपीएस एवं एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पीएससीबी का ध्वज फहराकर एवं शुभारंभ की घोषणा के साथ किया गया।यह टूर्नामेंट पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, और इसमें विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी., पावरग्रिड, सीईए, आरईसी, टीएचडीसी, बीएमबी और मेजबान टीम एसजेवीएन सहित प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भाग ले रहे हैं।उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई; जो हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाती है। समारोह में सभी भाग लेने वाली टीमों द्वारा एक प्रभावशाली मार्च-पास्ट भी शामिल रहा। इस आयोजन में सामुदायिक जुड़ाव का एक अनूठे पहलू शामिल करते हुए, स्थानीय ‘महिला मंडलों’ को खेल आयोजन के साथ-साथ क्षेत्रीय हस्तशिल्प और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।टूर्नामेंट के पहले दिन, कुल चार लीग मैच खेले गए। पहला मैच एसजेवीएन और सीईए के मध्य खेला गया, जिसमें एसजेवीएन विजयी रहा। दूसरा मैच एनएचपीसी और आरईसी के मध्य हुआ, जिसमें एनएचपीसी विजयी रहा। तीसरा मैच पीजीसीआईएल और टीएचडीसी के मध्य खेला गया, जिसमें पीजीसीआईएल ने जीत दर्ज की। चौथा मैच बीबीएमबी और विद्युत मंत्रालय के मध्य हुआ, जिसमें बीबीएमबी विजेता रहा। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का समापन दिनांक 26 मार्च, 2026 को होगा।

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!