April 12, 2026 3:34 pm

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस,चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा।

शिमला,मार्च।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस आज यहां हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से आए लोगों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिनार का पौधा भी रोपित किया। उनकी धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने आज सुबह हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा आयोजित एक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन सचिवालय से शुरू होकर मालरोड़ स्थित चर्च के समीप संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जन कल्याण पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश और प्रदेशवासियों की समृद्धि की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आगामी वर्षों में और बेहतर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सेवा परमो धर्मः के भाव से कार्य कर रही है ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने वर्ष 1952 से मिल रही आरडीजी को बंद किए जाने पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आरडीजी प्रदेश की जनता का अधिकार है।देश के विकास में हिमाचल के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, देश को प्रतिवर्ष लगभग 90,000 करोड़ रुपये की पारिस्थितिक सेवाएं प्रदान करता है। प्रदेश सरकार विभिन्न मंचों पर प्रदेश के अधिकारों को पुरज़ोर तरीके से उठा रही है और सरकार इन प्रयासों में अवश्य सफल होगी।उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं और इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है ताकि वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 18 महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की। प्रत्येक लाभार्थी को 3 लाख रुपये की सहायता में से पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये प्रदान किए गए, जिससे उनके घर बनाने का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस और राज्य युवा इकाइयों द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर में रक्तदान शिविर और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!