April 30, 2026 10:27 am

मेरा भारत – मेरी ज़िम्मेदारी” पहल के तहत शहीदों के सम्मान में स्वच्छता अभियान, 120 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित।

शिमला,मार्च। शहीदों के सम्मान में “मेरा भारत – मेरी ज़िम्मेदारी” पहल के अंतर्गत मेरा युवा भारत, शिमला तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वयंसेवकों और खेल एवं सांस्कृतिक संघ, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।अभियान में संघ के अध्यक्ष -अभिषेक शर्मा,सचिव -कविन ऋतुराज,उपाध्यक्ष -अभिनव गौतम तथा शुभम् चक्रवर्ती सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वयंसेवकों ने रिज मैदान से जाखू हनुमान मंदिर तक के सम्पूर्ण मार्ग के दोनों ओर गहन सफाई अभियान चलाया।इस दौरान लगभग 120 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री शामिल थी। अभियान का उद्देश्य न केवल क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करना था, बल्कि आम नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।अभियान का विशेष फोकस सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को उजागर करना रहा। स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि इस प्रकार का प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और इसके उपयोग में कमी लाना समय की आवश्यकता है।शिमला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और हरित शिमला न केवल स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत करता है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। यह अभियान शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का एक सशक्त उदाहरण है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!