July 26, 2026 1:21 am

तीन नए बस अड्डे बनकर तैयार उद्घाटन का इंतजार।

शिमला।हिमाचल प्रदेश बस अड्डा मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा बनाए जा रहे बस अड्डों में से तीन नए बस अड्डे उद्घाटन के लिए तैयार हो चुके हैं। निर्धारित टारगेट के मुताबिक इनको तैयार कर दिया गया है और अब उद्घाटन का इंतजार है। इसके अलावा तीन अड्डों के निर्माण को नया टारगेट तय किया गया है। हाल ही में हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण कार्य का जायजा एचआरटीसी के एमडी डा. निपुण जिंदल ने लिया था और वहां पर तेजी से काम पूरा कर सितंबर महीने में पहले चरण का काम पूरा करने को कहा गया है। इससे पूर्व ऊना जिला के हरोली में, जो कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का विधानसभा क्षेत्र है, में नया बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। इसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा था और इसी महीने जब हरोली उत्सव मनाया जाएगा, तो उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री इसका उद्घाटन करेंगे। यह उत्सव 24 अप्रैल के बाद मनाया जाना है और तभी नए बस अड्डे की सौगात हरोली के लोगों को दी जाएगी। बताया जाता है कि इस बस अड्डे के निर्माण पर चार करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है और एक साल के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। इसके साथ ही मंडी जिला के जंजैहली में भी बस अड्डा मैनेजमेंट अथॉरिटी ने नया बस अड्डा तैयार कर दिया है।इस बस अड्डे का भी उद्घाटन जल्दी ही कर दिया जाएगा, जिसके लिए उप मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। अब देखना यह है कि कहीं सीएम इसका उद्घाटन न करें, जिसे अभी डिसाइड किया जाना है। जंजैहली के नए बस अड्डे में नई दुकानों का भी निर्माण किया गया है, जिन्हें भी किराए पर देकर आमदनी का जुगाड़ किया जाएगा। वहीं, एक अहम बस अड्डा सरकाघाट भी तैयार है। यहां पर भी कुछ दुकानें बनाइ गई हैं, जिनको कराए पर दिया जाएगा। इसके साथ बंजार का पार्किंग ब्लॉक भी तैयार है। यहां पर चार मंजिला ब्लॉक बनाया गया है। इन सभी का उद्घाटन जल्द किया जाएगा, जिसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!