July 26, 2026 12:15 am

बिजली पानी के रेट बढ़ाने से कांग्रेस नाराज़।

चंडीगढ़।चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बिजली विभाग के निजीकरण के बाद जनता पर बढ़ाए गए बिजली दरों,पानी के बढ़े रेट्स, हाउस टैक्स, कूड़ा शु:ल्क कलेक्टर रेट्स और विशेषकर तीन गुना किए गए प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में रविवार कांग्रेस पार्टी ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन चंडीगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की विशेष रूप से शामिल हुए। इस प्रदर्शन का आयोजन पार्षद दर्शना रानी, मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, प्रदेश सचिव केआर महाजन, और कांग्रेस नेता व राजनीतिक सचिव नरेंद्र सिंह नन्दी ने संयुक्त रूप से किया। चंडीगढ़ के सभी कांग्रेस पार्षद भी इस विरोध में शामिल हुए और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर जमकर नारेबाजी की।पूरे मनीमाजरा क्षेत्र में नारों की गूंज सुनाई दी जब कार्यकर्ता आवाज़ बुलंद करते हुए सडक़ों पर उतरे। तीन गुना टैक्स नहीं चलेगा, भाजपा आई, टैक्स लाई, कलेक्टर रेट वापस लो, जनता का खून चूसना बंद करो, प्रॉपर्टी टैक्स की लूट बंद करो, मध्यम वर्ग को उजाडऩा बंद करो। इन नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रशासन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश खुलकर प्रकट किया। लोकसभा सांसद मनीष तिवारी पहले ही इन जनविरोधी मुद्दों को संसद में पुरजोर तरीके से उठा चुके हैं और लगातार चण्डीगढ़ की जनता की आवाज़ बन रहे हैं। भाजपा प्रशासन जनता को लूटने पर आमादा है। पहले कलेक्टर रेट्स बढ़ाकर घर खरीदना नामुमकिन बना दियाए अब तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स थोपकर मध्यम वर्ग और गरीब तबके को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस इस जनविरोधी तंत्र के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!