April 17, 2026 4:02 am

कांग्रेस ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए देश में लगे आपातकाल : बिंदल

शिमला।भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा यह देखा है जिला अध्यक्ष केशव चौहान द्वारा की गई इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, संजय सूद, संजय ठाकुर, बिलाल शाह, गणेश दत्त, रूपा शर्मा गौरव कश्यप, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्यार सिंह कंवर, उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने डॉ भीमराव अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान ही किया और जब-जब अंबेडकर को सम्मान देने की बात आई तो कांग्रेस के नेता दूर खड़े दिखाई देते थे। जब डॉ अंबेडकर की मृत्यु हुई तो उनके शव को मृत्यु स्थल तक हेलीकॉप्टर मार्ग से ले जाने का बिल कांग्रेस के नेताओं ने उनकी धर्मपत्नी को पकड़ा दिया, इस संकुचित मानसिकता के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भीमराव अंबेडकर के विचारों को हमेशा दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान दिया है 1990 में भाजपा समर्थित सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उसी वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से संसद भवन में बाबा साहेब का चित्र स्थापित किया गया। भाजपा ने पंचतीर्थ का विकास किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित किया, जिन्हें पंचतीर्थ कहा गया जिनका नाम।जन्म भूमि – महू (मध्यप्रदेश), चैत्य भूमि – मुंबई, जहाँ उनका अंतिम संस्कार हुआ, शिक्षा भूमि – लंदन में वह स्थान जहाँ वे शिक्षा के दौरान रहे, दीक्षा भूमि – नागपुर, जहाँ उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया और महापरिनिर्वाण भूमि – दिल्ली में उनका निधन स्थल। इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने भी अपने विचार सभा के साथ सांझा करते हुए बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए देश भर में आपातकाल लगाया और उसे समय संविधान की आत्मा ही खत्म कर दी, लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया साथ में कांग्रेस पार्टी ने मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया। अनेकों बार संविधान में संशोधन कर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बताया कि देश में 88 बार अनुच्छेद 356 का प्रयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी में सरकारें गिराई और हिमाचल प्रदेश की सरकार भी उसे समय केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा गिराई गई थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!