April 17, 2026 7:23 pm

आतंक के खिलाफ मुस्लिम समाज हुआ मुखर।

हमीरपुर।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में हिंदू समाज में रोष देखा जा रहा है। जगह-जगह धरने प्रदर्शन के माध्यम से समुदाय विशेष के प्रति भी लोग गुस्से में नजर आ रहे हैं। सोमवार को सुजानपुर में भी एक ऐसा ही रोष प्रदर्शन देखा गया लेकिन हैरानी की बात यह दिखी की यह प्रदर्शन मुस्लिम सुधार सभा की ओर से किया गया। इसमें न केवल पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई बल्कि भारत माता की जय और पाकिस्तान आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। मुस्लिम सुधार सभा एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंक और पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद की। तमाम लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष भी किया। मुस्लिम सुधार सभा के प्रधान निजामुद्दीन खान ने तमाम लोगों के साथ डोली महाराणा प्रताप चौक के पास पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पहलगाम में जो शहीद मारे गए हैं उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुस्लिम सुधार सभा के तमाम सदस्यों ने बुलंद आवाज में कहा कि आतंकवाद का जन्मदाता पाकिस्तान है और पाकिस्तान सदियों से इसी तरह के गलत काम करते आया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र के सरकार पाकिस्तान के खिलाफ स त कदम उठाए। आतंकवाद के खात्मे के लिए हम सब एक साथ हैं। इससे पहले यहां एक विशाल रैली भी इस समुदाय द्वारा निकाली जानी थी आतंकी पाकिस्तान का पुतला भी जलाया जाना था लेकिन प्रशासन से अनुमति न होने के चलते यह कार्यक्रम स्थापित किया गया। अब शुक्रवार को रैली के साथ पुतला दहन किया जाएगा निजामुद्दीन ने कहा कि हम लोग अपने समुदाय के लोगों से अपील करते हैं कि सुजानपुर में जो भी कोई काम इत्यादि करने के लिए आता है वह पहले सीधा थाने में जाए अपना नाम पंजीकृत करवाये और जो लोग यहां रह रहे हैं अगर किसी ने नाम इत्यादि का पंजीकरण नहीं करवाया है वो पुलिस स्टेशन जाकर सबसे पहले इस काम को करे। इसके साथ-साथ जो लोग घर मकान दुकान इन्हें किराए पर दे रहे हैं, वे उनकी पूरी जानकारी प्राप्त करें। मुस्लिम सुधार सभा किसी भी ऐसे बिना पंजीकृत हुए व्यक्ति के साथ नहीं है। इसलिए सभा सुजानपुर की सुरक्षा के साथ-साथ प्रदेश की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी से आह्वान करती है कि किसी भी गलत काम को मुस्लिम सुधार सभा बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

error: Content is protected !!