April 15, 2026 8:28 pm

नाबालिगा से दुष्कर्म,चार आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर।  पुलिस थाना सदर के तहत एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला थाना बिलासपुर में दर्ज शिकायत में पीडि़ता ने अपने बयान में बताया है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी जान पहचान एक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर बहला-फुसलाया और दो अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहां पर एक जान-पहचान के युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया तथा इसके बाद उसके दोस्त ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।दूसरी घटना गत मार्च में सामने आई, जब तीन युवकों ने उसे फिर उसी स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार इस दौरान एक आरोपी ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की और चुप रहने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर मुख्यालय के डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!