August 2, 2026 8:23 pm

प्रदेश में 13 मई तक मौसम खराब,होगी बारिश और चलेगी तेज हवाएं।।

शिमला | हिमाचल प्रदेश में 13 मई तक मौसम खराब रहेगा , लेकिन ओलावृष्टि की चेतावनी 11 मई तक है। इसके बाद दो दिन बारिश होगी। इस तरह का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों पर धूप भी खिली, लेकिन कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां पर दोपहर तक मौसम ठीक था जिसके बाद बारिश का दौर चला और शाम को फिर से धूप खिल गई। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में 11 मई तक गर्जन के साथ आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 12 व 13 मई को भी प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। उक्त अवधि के दौरान तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है।शिमला, कुल्लू, मंडी व चंबा में कई स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है। ऐसे में मुरारी देवी में सबसे ज्यादा 51.4 एमएम, गुलेर में 34.8, सुजानपुर में 36.8, करसोग में 24.1, नेरी में 23.5, गोहर में 21.0, धर्मपुर में 19.6 और सुंदरनगर में 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के साथ रिकांगपिओ, नारकंड़ा, धौलाकुंआ, नेरी, सेओबाग और बिलासपुर में गर्जन के साथ तूफान भी चला है। बारिश व ओलावृष्टि से यहां किसानों व बागबानों को काफी नुकसान हो चुका है। अब लोग भी यह सोचने पर मजबूर हैं कि कहीं बरसात शुरू तो नहीं हो गई क्योंकि यही सिलसिला चलता रहा तो फिर बरसात का पता नहीं चलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!