April 15, 2026 7:16 am

चंडीगढ़ में अलर्ट जारी, सभी शिक्षण संस्थान बंद।

चंडीगढ़।भारत और पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह फिर एयर रेड वार्निंग सायरन बजने शुरू हो गए हैं। वायुसेना स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। इस संबंधी चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर नीतीश कुमार यादव ने सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है यहां के लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है उन्होंने सभी को हथियात बताने की भी सलाह दी। जैसे ही चंडीगढ़ में चेतावनी सायरन बजे तो सेक्टर 17, 22 और 35 की मार्केट बंद हो गई और लोग अपने-अपने घरों और सुरक्षित टिकानों पर जाते नजर आए ।उधर सुरक्षा मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक और चौकी बना दी है। यह चौकी एयरपोर्ट के पास बहलाना में बनाई गई है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र थाने से सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा दो एएसआई और 15 सिपाहियों को बहलाना चौकी में तैनात किया गया है। इसमें सेक्टर-17 थाने से एएसआई सुरजीत सिंह, जिला सेल से एएसआई (एलआर) अवतार सिंह, सेक्टर -17 थाने से सिपाही सुरिंदर पाल, सेक्टर- 3 थाने से संजीव कुमार, सेक्टर- 39 थाने से अमित कुमार, इंडस्ट्रियल एरिया थाने से मस्कान, मिनाक्सी और राजीव, सेक्टर-36 थाने से सिपाही संदीप कुमार, सेक्टर-31 थाने से लविश, हल्लोमाजरा चौकी से अनिल, सेक्टर 34 थाने से मनीश, प्रिती और संजय, सेक्टर 43 बस स्टैंड चौकी से कमलजीत कौर, बापूधाम चौकी से रितू बाला, मौलीजागरां थाने से हरभजन कौर को लगाया गया है। पंजाब में देर रात हमले की कोशिशों के बाद मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आज मंत्री इमरजेंसी सर्विस को रिव्यू करेंगे। मंत्री अस्पताल, फायर स्टेशन, राशन की उपलब्धता और इमरजेंसी सर्विस का निरीक्षण करेंगे। कैबिनेट मंत्री बॉर्डर से लगे जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद 10 मंत्री बॉर्डर क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। मंत्री लालचंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर में और मंत्री लालजीत भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ तरनतारन पहुंचेंगे। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप मुंडियां फिरोजपुर देखेंगे। फाजिल्का की व्यवस्था मंत्री डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सोंध देखेंगे।मौजूदा हालातो के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में अगले दो दिन के लिए छुट्टी का ऐलान कर रखा है। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। पाकिस्तान के साथ मौजूदा जंगी हालातो को लेकर उनके अभिभाविको की भी चिंता बढ़ा दी है। सभी अभिभाविक अपने-अपने बच्चों को घर बुलाने के लिए चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं और बच्चे भी अपने पीजी और हॉस्टल छोड़ किसी तरह से अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!