नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने एक बार फिर लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इस बार कोविड के नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की एंट्री हुई है। तमिलनाडु और गुजरात में नए वेरिएंट मिले हैं। दिल्ली, कर्नाटक और माहराष्ट्र में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में NB.1.8.1 का एक मरीज मिला, जबकि गुजरात में मई में LF.7 के चार मामले सामने आए हैं।
WHO ने NB.1.8.1 और LF.7 को फिलहाल ‘Variants Under Monitoring’ की कैटेगिरी में रखा है। हालांकि ये Variants of Concern या Variants of Interest नहीं है, लेकिन चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में कोविड मामलों में हो रही वृद्धि के पीछे इन्हीं वेरिएंट्स का हाथ माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 मई तक देश में कुल 257 एक्टिव कोरोना के मामले हैं। हालांकि कुछ राज्यों में स्थानीय स्तर पर मामूली वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 23 नए मामले सामने आए हैं।













