August 1, 2026 1:12 am

रिश्वतखोर वेब पोर्टल पत्रकार रिश्वत लेते पकड़ा गिरफ्तार।

कांगड़ा | हिमाचल प्रदेश में एक  वेब पोर्टल चलाने वाले एक व्यक्ति को विजिलेंस ने दो लाख रुपये रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा है।  सूत्रों के अनुसार  विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही रिश्वत की रकम भी अपने कब्जे में ले ली है। आरोपी की पहचान पालमपुर निवासी अमीर चंद डोगरा के रूप में हुई है। पालमपुर में एक शिक्षण संस्थान संचालक ने विजिलेंस में शिकायत दी है कि एक वेब पोर्टल संचालक उन्हें पंचरुखी में खरीदी जमीन के मामले में ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है।आरोपी ने शिक्षण संस्थान संचालक से दो लाख रुपये नकद और एक गाड़ी की मांग की थी। मांग पूरी न करने पर संस्थान संचालक को धमकियां दी जा रही थीं। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी शिक्षण संस्थान के कार्यालय में रिश्वत की रकम लेने पहुंचा तो पहले से वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे दो लाख रुपये नकदी के साथ पकड़ लिया। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो कांगड़ा स्थित धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर सिंह ने कहा कि आरोपी खुद को मीडिया के नाम से एक वेब पोर्टल चलाने वाला पत्रकार बता रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!