April 16, 2026 8:33 am

अमेरिका ने 12 देशों के नागरिकों की एंट्री बैन।

दिल्ली/ लॉस एंजेलिस। अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान सहित 12 देशों से अमरीका आने वाले लोगों को प्रतिबंधित करने संबंधी आदेश पर हस्‍ताक्षर किए हैं। व्‍हाइट हाउस की एक विज्ञप्ति के अनुसार ट्रंप ने कल शाम इस आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे अफगानिस्‍तान, चाड, कांगो गणराज्‍य, इक्‍वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, म्‍यांमार, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों को अमरीका में आने से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश राष्‍ट्रीय सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुये जारी किया गया है।विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन देशों में सुरक्षा जांच और जांच प्रक्रिया के मामले में कमी पाई गई, जिसके कारण ये देश अमरीका के लिए बहुत बड़ा जोखिम पैदा करने वाले पाए गए हैं। इस बीच, इस घोषणा के मुताबिक सात अन्य देशों – बुरुंडी, क्‍यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्‍तान और वेनेजुएला के नागरिकों के प्रवेश को भी आंशिक रूप से प्रतिबंधित करा जाएगा। यात्रा प्रतिबंध अगले सोमवार को अमरीकी समयानुसार सुबह 12:01 बजे लागू होगा।व्हाइट हाउस के मुताबिक, “ आदेश के जरिए लगाए गए प्रतिबंध और सीमायें विदेशी सरकारों से सहयोग प्राप्त करने, हमारे आव्रजन कानूनों को लागू करने और अन्य महत्वपूर्ण विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। ” प्रतिबंध के अपवादों में वैध स्थायी निवासी, मौजूदा वीज़ा धारक, कुछ वीज़ा श्रेणियां और ऐसे व्यक्ति शामिल हैं, जिनका प्रवेश अमेरिकी राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!