July 29, 2026 8:16 pm

हिमाचल प्रदेश के विशेष आवश्यकता वाले 3 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन*

*शिमला*हिमाचल प्रदेश के चार छात्रों ने बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इन छात्रों में तीन विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (सीडब्लूएसएन) और एक सामान्य छात्र शामिल है। यह बैडमिंटन प्रतियोगिता विशेष ओलंपिक के तहत 15 से 18 जून तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की गई थी। देश के विभिन्न राज्यों के साथ हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने भी समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत इसमें भाग लिया था।

*राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर राशि ने देश में किया प्रदेश का नाम रोशन*

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिमाचल की राशि ने अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता है । जबकि हिमांशु, नेहा और काजल ने अपने-अपने वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों की यह उपलब्धि समग्र शिक्षा की हिमाचल प्रदेश में समावेशी शिक्षा और सभी शिक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के छात्रों की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और उचित सहयोग से हर बच्चा कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया है और पदक जीतकर अपने राज्य का नाम देश भर में रोशन किया। समग्र शिक्षा के निदेशक राजेश शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

*समग्र शिक्षा विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के सर्वांगीण विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण योगदान*

हिमाचल प्रदेश में समग्र शिक्षा कार्यक्रम शिक्षा विभाग के तहत समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ( आईएफएस) के मार्गदर्शन में चल रहा है । समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में और विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी मुख्यधारा में शामिल करने और उनकी प्रतिभा को विकसित करने व उनके सर्वांगीण विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समग्र शिक्षा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी मुहैया करवा रहे है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!