April 17, 2026 8:15 am

सड़क हादसे में घायलों का होगा कैशलैस इलाज।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सडक़ हादसों को लेकर कैशलेस इलाज की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। जो कोई भी व्यक्ति सडक़ दुर्घटना में घायल होता है उसका कैशलेस इलाज अस्पतालों में होगा और सात दिनों के भीतर सवा लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार ने निर्देशों पर सोमवार से हिमाचल प्रदेश में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। यदि भारतीय नागरिकता के अलावा किसी दूसरी नागरिकता क व्यक्ति के साथ भी दुर्घटना होती है, तो उसे भी यह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।राज्य भर में सडक़ सुरक्षा और आपातकालीन आघात देखभाल सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख पहलों की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को परिवहन निदेशालय परिवहन भवन शिमला में एक व्यापक समीक्षा सह-संवेदनशीलता बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कालेजों के प्राचार्य और एमएस तथा राज्य नोडल अधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा लीड एजेंसी सडक़ सुरक्षा कोष के अधिकारी भी मौजूद थे। अतिरिक्त परिवहन निदेशक एसडी नेगी ने बैठक की अध्यक्षता की।एमरजेंसी में स्वास्थ्य सुविधाओं और एंबुलेंस नेटवर्क की मैपिंग पर जोर दिया। बैठक में सडक़ सुरक्षा पहलों के समन्वय और निगरानी के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का भी आह्वान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!