April 20, 2026 2:56 pm

मौसम विभाग का अलर्ट, पांच जिलों फ्लैश फ्लड की चेतावनी।

शिमला।हिमाचल प्रदेश में भारी से भारी बारिश की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने वीरवार के लिए पांच जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि नदी नालों के नजदीक न जाएं। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा रा’य के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर के लिए लैश लड की चेतावनी दी गई है। वीरवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस बीच सूचना है कि बुधवार को सैंज घाटी में बादल भी फटा है। बादल फटने से यहां पर जीवा नाला उफान पर आ गया है। इस कारण से काफी नुकसान हुआ बताया जा रहा है। पावर कारपोरेशन ने अपने सैंज प्रोजेक्ट को भी इस कारण से उत्पादन के लिए बंद कर दिया है। भारी बारिश होने से लाहौल के उदयपुर उपमंडल में बाढ़ आने से चौखंग.नैनगार सडक़ यातायात के लिए अवरूद्व हो गई है। वहीं सिरमौर शिलाई के क्यारी गांव में भी बारिश ने कहर बरपाया है। यहां पर मूसलाधार बारिश होने से क्यारी गांव में घर का आंगन गिर गया है। आंगन गिरने से यहां पर घर को भी खतरा पैदा हो गया है।लाहौल की चंद्रभागा नदी में जल स्तर बढऩे से जसरथ झूला पानी में समा गया है व पेयजल पाइपलाईनें भी पानी में बह गई है। मणिकर्ण घाटी के पार्वती नदी में एनएचपीसी डैम से पनी छोडऩे से जल स्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढऩे से यहां पर बाढ़ जैसे हालात कायम हो गए हैं। पानी का स्तर बढऩे से बलाधी गांव को जोडऩे वाला छोटा पुल भी पानी की भेंट चढ़ गया है। प्रदेश में मानसून ने अभी र तार पकड़ी ही है कि लोग भयभीत होने शुरू हो गए हंै। हालांकि शुरूआती दिनों के दौरान मानसून प्रवेश के साथ ही धीमा पड़ गया था। मगर रा’य में अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने लगा है। भारी बारिश होने से नदी.नालों में जल स्तर बढ़ता जा रहा है। बड़ी नदियों के साथ छोटे नालें भी उफान पर आने लगे है। हालांकि अभी तक प्रदेश में ’यादा नुकसान दर्ज नहीं किया गया है। मगर शुरूआती दिनों में ही एकाएक नदी.नालों में जल स्तर बढऩे से लोग डरने लगे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में लैश लड का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करने के साथ केन्द्र ने लोगों को पूर्ण सावधानी बरतने का परामर्श दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!