July 29, 2026 10:01 am

पूह में बनेंगे दो खेल स्टेडियम, केंदीय मंत्री रिज़जु ने किया शिलान्यास ।

कल्पा।केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने शुक्रवार को किन्नौर के पूह स्थित गांधी खेल मैदान से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 9.5 करोड़ की लागत से बनने वाले दो इनडोर स्टेडियमों का शिलान्यास किया। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के लाभार्थियों से संवाद किया और एक जागरूकता शिविर में भी भाग लिया। इस दौरान किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के रहन-सहन और पर्यावरण में समानता की बात कही। किरेन रिजिजू ने हिंदू और बौद्ध धर्म में समानता बताते हुए कहा कि इनमें केवल पद्धतियां भिन्न हैं। उन्होंने कांग्रेस शासन में अल्पसंख्यकों के साथ किए गए कथित भेदभाव पर कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मुसलमानों को छोडक़र सभी अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जाता रहा है।उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद सभी अल्पसंख्यकों के लिए बराबर योजनाएं और बजट का प्रावधान किया जा रहा हैए और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के प्रति विशेष लगाव का भी जिक्र किया। किरेन रिजिजू ने किन्नौर से मानसरोवर यात्रा शुरू करने सहित स्थानीय जनता की समस्याओं और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।उन्होंने आने वाले समय में पूह क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने और खेल मैदान के लिए बजट का प्रावधान करने की बात भी कही। उन्होंने कंगना रनौत को यहां की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!