April 17, 2026 6:24 pm

आपदा प्रभावित क्षेत्र में घर-द्वार जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, दवाइयां और सेनेटरी पैड पहुँचा रही अस्पताल सेवा: अनुराग सिंह ठाकुर

मंडी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय स्वास्थ्य योजना अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मोबाइल मेडिकल वैनें बाढ़ व बारिश प्रभावित धर्मपुर व थुनाग में घर-घर जाकर पीड़ित जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, दवाइयां, सेनेटरी पैड और अन्य राहत सामग्री पहुँचा कर उनका दर्द बाँटने का कार्य कर रही है।श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ देवभूमि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के चलते काफ़ी नुक़सान हुआ है। कई लोग बेघर हो गए हैं तो वही कई मकान छतिग्रस्त हो गये हैं। बुरी तरह आपदा से प्रभावित कई स्थानों पर बुनियादी ज़रूरतों के आभाव को देखते हुए सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मेडिकल वैनें लोगों के घर-द्वार जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, दवाइयां, सेनेटरी पैड और अन्य राहत सामग्री पहुँचा रही हैं।मंडी ज़िले के थुनाग व जंजैहली व घर्मपुर के दुर्गम ग्रामीण इलाक़ों में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मोबाइल मेडिकल वैनें पीड़ित परिवारों के घरों तक जाकर वितरित करने का काम कर रही हैं। आपदा पीड़ितों की हरसंभव सहायता हमारी प्राथमिकता है और साथ मिलकर पूरी एकजुटता के साथ हम हर अपादा पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं ।”आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “मेरे आग्रह पर प्रयास संस्था की अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा भी प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित मंडी ज़िले के धर्मपुर व थुनाग में अपनी मोबाइल मेडिकल वैनों के माध्यम से राहत कार्यों में अपना सहयोग दे रही है। आपदा की इस घड़ी में हमारी मातृशक्तियों को भी काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा माताओं-बहनों के सम्मान व सुरक्षा को बनाए रहने के लिए दवाओं के साथ-साथ सेनेटरी पैड का वितरण कर रही है। हिमाचल प्रदेश में आई इस प्राकृतिक आपदा में सावधानी ही हमारा सबसे बड़ा बचाव है। कई जगहों पर सड़कें छतिग्रस्त होने, मकान ढह जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। केंद्र सरकार हिमाचल के हर नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

error: Content is protected !!