July 23, 2026 2:57 pm

कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का किया अपमान, भाजपा चला रही है सम्मान अभियान : देवेंद्र मन्याल

 *शिमला* : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शिमला में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। यह कार्यशाला राष्ट्रीय स्तर पर 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहब की जयंती के मद्देनज़र आयोजित की गई थी, जिसके तहत 15 से 25 अप्रैल तक पूरे देश में यह अभियान चलाया जाएगा।कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ देवेंद्र मन्याल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने बाबा साहब अंबेडकर की घोर उपेक्षा की। एक अत्यंत शिक्षित और प्रतिभाशाली व्यक्ति होने के बावजूद, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा उन्हें साइडलाइन किया गया। संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को कांग्रेस ने कभी मान्यता नहीं दी।इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी ही वह दल है जिसने बाबा साहब को सच्चा सम्मान दिया। चाहे वह अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार रही हो या वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार—दोनों ने बाबा साहब के पंच तीर्थ स्थापित किए, उनकी जयंती को राष्ट्रीय महत्त्व दिया और विशेष संसदीय सत्र आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। सभी जिलों में आगामी दिनों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बाबा साहब के विचारों, उनके योगदान और कांग्रेस द्वारा उनके साथ किए गए ऐतिहासिक अन्याय को जनता के समक्ष लाया जाएगा।भाजपा का यह अभियान समाज के वंचित वर्गों को सम्मान देने और सच्चे राष्ट्रनिर्माताओं को याद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!