July 23, 2026 2:57 pm

कांग्रेस ने संविधान को वोट बैंक की राजनीति का औजार बनाया, जनता के अधिकारों का किया शोषण : विनोद सोनकर

शिमला। भारतीय जनता पार्टी की डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला स्थित दीपकमल पार्टी मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला में बाबा साहब अंबेडकर के विचारों, उनके योगदान और सामाजिक समरसता पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि—”कांग्रेस ने सबसे अधिक संवैधानिक संशोधन किए, लेकिन जनता के हित में नहीं बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थ और तानाशाही को कायम रखने के लिए।”उन्होंने कहा कि कुल 106 संवैधानिक संशोधनों में से 75 अकेले कांग्रेस सरकारों ने किए, जिनमें से अधिकांश का उद्देश्य वोट बैंक को साधना और लोकतंत्र की मूल भावना को कुचलना था। आपातकाल के काले दौर में मौलिक अधिकारों को कुचला गया, प्रेस की आज़ादी पर पहरा बैठा, और लाखों लोगों की स्वतंत्रता छीन ली गई।विनोद सोनकर ने बताया कि1951 में पहला संशोधन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित करने के लिए किया गया।1971 के 24वें और 25वें संशोधन से संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार दिया गया, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने केशवानंद भारती केस में खारिज किया।1976 का 42वां संशोधन न्यायपालिका को कमजोर करने और कार्यपालिका को निरंकुश बनाने का प्रयास था।1975 का 39वां संशोधन इंदिरा गांधी के चुनाव को बचाने के लिए रातों-रात पास किया गया—बिना बहस के, बिना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के।आपातकाल के दौरान 38वें और 39वें संशोधनों ने न्यायिक समीक्षा को खत्म करने और प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया। लाखों लोगों को बिना वजह जेल में डाला गया, जबरन नसबंदी जैसे अमानवीय कदम उठाए गए।भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की मूल भावना और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों की रक्षा की है, और सामाजिक न्याय, शिक्षा और प्रतिनिधित्व के जरिए सबका साथ, सबका विकास सुनिश्चित किया है।यह कार्यशाला प्रदेशभर में शुरू हो रहे अंबेडकर सम्मान अभियान का एक हिस्सा है, जो 15 से 25 अप्रैल तक सभी जिलों में चलेगा। इस अभियान के माध्यम से भाजपा बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस की ऐतिहासिक धोखेबाजी को बेनकाब करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!