April 15, 2026 10:32 am

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम दो गिरफ्तार।

चंडीगढ़/ फिरोजपुर। पंजाब में एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस, फ़िरोज़पुर ने जर्मनी स्थित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की पाकिस्तान की आई एस आई की योजना को विफल कर दिया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी गुर्गा है।डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने उनके पास से 2.8 किलोग्राम आई ई डी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) , जिसमे 1.6 किलोग्राम आर डी एक्स और एक रिमोट कंट्रोल शामिल है, बरामद किया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आई ई डी को लक्षित आतंकी हमले के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि एन आई ए ने गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में एनडीपीएस विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना एसएसओसी मोहाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!