July 23, 2026 6:50 pm

शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार।

हमीरपुर। जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकि मुठभेड़ में शहीद हुए हमीरपुर के सूबेदार कुलदीप चंद की पार्थिव देर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंची। शहीद कुलदीप चंद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग उनके पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकली गई। लोगों ने फूलों की बारिश करके उन्हें अंतिम विदाई दी। सेना के अधिकारियों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। कुलदीप चंद दो माह पूर्व ही छुट्टी काटकर गए थे। सब कुछ सही था परिवार में उनके अलावा, माता-पिता और पत्नी और दो बच्चे हैं। किसी ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि कुलदीप सबको यूं अलविदा कह कर जाएंगे, वह वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए था। वर्तमान में 9 पंजाब में सेवारत थे। आज कुलदीप भारत मां का कर्ज चुका गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!