April 16, 2026 1:20 pm

सरसों के तेल की सप्लाई के टेंडर आज।

शिमला।प्रदेश के राशन डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल की सप्लाई के लिए 22 अप्रैल दिन मंगलवार को टेंडर ओपन किया जाएगा। सरसों तेल की सप्लाई के लिए अड़ानी सहित सात अलग-अलग कंपनियों ने आवेदन किए हैं। राशन डिपुओं में मिलने वाले तेल के टेंडर के लिए खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा तेल कंपनियों की निवादाओं आंमत्रित की गई थीं। इसके बाद सात नामी कंपनियों ने आवेदन किया है। खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा कंपनियों द्वारा दिए गए तेल के सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं। इसके बाद अब सरसों तेल के सैंपलों की जांच करने के बाद 22 अप्रैल को सरसों तेल का टेंडर ओपन किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा तेल कंपनियों की निवादाओं की सूची फाइनल करने के लिए जल्द ही प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही प्रदेश के राशन डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी किया जाएगा। उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल का कहना है कि सरसों तेल के टेंडर के लिए निविदाए आमंत्रित की थीं। उन्होंने कहा कि सरसों तेल के टेंडर को सात कंपनियों ने आवेदन किया है। राजेश्वर गोयल ने कहा कि सरसों तेल के सैंपल की जांच के बाद 22 अप्रैल को रिफाइंड तेल के टेंडर ओपन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही तेल की सप्लाई का ऑर्डर जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!