July 26, 2026 4:08 am

हिमाचल में वापसी के कयासों पर लगाया विराम,रेलवे एयरपोर्ट के निर्माण में करेंगे सहयोग।

धर्मशाला।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने दो दिवसीय कांगड़ा-चंबा प्रवास के दौरान उनकी हिमाचल वापसी के लगाए जा रहे कयासों पर पूर्ण विराम लगा गए। जेपी नड्डा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह जहां हैं, ठीक हंै और फिलहाल हिमाचल में वापसी की कोई संभावना नहीं है। नड्डा ने हिमाचल की बड़ी एवं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र से धन की कमी न देने का भी दम भरा। केंद्रीय परियोजनाओं में हिमाचल की भागीदारी न होने पर चिंता जताते हुए नड्डा ने कई सवाल उठाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लटके चुनावों को लेकर भी नड्डा ने जल्द घोषणा होने की बात कही। भाजपा अध्यक्ष ने अपने प्रवास के दौरान कांगड़ा व चंबा जिला के भाजपा नेताओं के साथ भी कई मसलों को लेकर चर्चा की।कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओंं को अधिमान देेते हुए नड्डा ने उनका पुराने भाजपा नेताओं के साथ समन्वय करवाया। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह सहित अन्य नेताओं का भी भाजपा नेताओं के बीच समन्वय बनाने को टिप्स दिए गए। नड्डा ने अपने दौरे के दौरान न केवल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, बल्कि मंडल अध्यक्ष स्तर के नेताओं से भी भविष्य को लेकर चर्चा की। वहीं, कांगड़ा एयरपोर्ट और पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन के मसले पर जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी परियोजनाओं के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!