July 27, 2026 12:50 pm

आख़िर भारतीयों के खून बहने पर कांग्रेस का खून क्यों नहीं खौलता: अनुराग सिंह ठाकुर 

दिल्ली/ पूर्व केंद्रीय मंत्री वि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस व उनके नेताओं की ऐसी क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलना ज़रूरी है आख़िर क्यों भारतीयों के खून बहने पर कांग्रेस का खून नहीं खौलता है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ पाकिस्तान दुनिया का एक ऐसा देश है जिसकी स्टेट पॉलिसी में टेररिस्ट फंडिंग है। पाकिस्तान को का खून बहाने में जिसको आनंद आता है। भारत में बार बार आतंकवादी हमले कराने का जो काम करता है उसका नाम पाकिस्तान है। कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है? क्या उन्हें भारत के खिलाफ हुए आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिकों का खून नजर नहीं आता? आखिर कांग्रेस बार-बार पाकिस्तान का बचाव क्यों कर रही है? सैफुद्दीन सोज पाकिस्तान के उस बयान का समर्थन कर रहे हैं जिसमें वह कह रहा है कि उसका हमले में कोई हाथ नहीं है। क्या अब हमें पाकिस्तान की सफाई पर यकीन करना चाहिए? क्या अब कांग्रेस इस्लामाबाद की जुबान बोलने लगी है?श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ पाकिस्तान के मंत्री ने माना है और उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुल्लम-खुल्ला धमकी दी है कि भारत के अलग-अलग शहरों में वह आतंकवादी हमले करवा सकते हैं। जब हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। और अब, जब देश एक और आतंकी हमले से जूझ रहा है, कांग्रेस फिर से वही कर रही है – भारत पर सवाल और पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कहा है अगर तुम एक बूँद भी खून बहाओगे तो एक बून्द भी पानी का नहीं जाने देंगे और सिंधु जल संधि को निरस्त किया है। क्या भारत के लोगों का खून बहने पर कांग्रेस का खून नही खौलता है? क्या उनका हृदय पाकिस्तान से बदला लेने का नही होता है? कांग्रेस के पूर्व मंत्री सैफुद्दीन सोज़ यह उनका काम था की सिंधु जल संधि को निरस्त करते पर उन्होंने नहीं किया और आज पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाज़ी कर रहे हैं। यह कैसी सोच है?श्री अनुराग सिंह ठाकुर के कहा” कांग्रेस के कर्नाटक के मुख्यमंत्री हों, कांग्रेस के मंत्री हों या कांग्रेस के महाराष्ट्र के नेता हों, इन सब का बार-बार यह कहना कि धर्म कैसे पूछा, इतना समय में कैसे उनके पेंट उतार कर देखी? यह हिंदुस्तान के साथ हैं कि पाकिस्तान के साथ हैं। यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस की ‘पाकिस्तान प्रेम’ की मानसिकता सामने आई है। कांग्रेस के कई नेता समय-समय पर ऐसे बयान देते आए हैं जो भारत की बजाय पाकिस्तान के हित में जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व इन बयानों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता? क्या ये बयान पार्टी की सोच का हिस्सा हैं?

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!