March 15, 2026 5:15 am

सरकार गांव के द्वार कल शरची में मुख्यमंत्री सुनेगे जनसमस्याएं।

कुल्लू।उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस राविश ने बताया कि सात मई को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बंजार विधानसभा क्षेत्र के प्रवास होंगे और इस दौरान करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ का आयोजन बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव शरची में किया जा रहा है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का सात मई को ठहराव शरची गांव में रहेगा। मुख्यमंत्री शरची में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों से रू-ब-रू होंगे और जनसमस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री ग्रेट हिमालय नेचर पार्क देहुरी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों की विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर शरची गांव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शरची में नि:शुल्क मेडिकल कैंप और विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गौर रहे कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री शरची गांव के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्र पांगी का दौरा किया था। मुख्यमंत्री जिस तरह से ग्रामीण और दुर्गम इलाकों का दौरा कर रहे हैं, इससे न केवल ग्रामीण पर्यटन को मजबूती मिल रही है, बल्कि मुख्यमंत्री के उस क्षेत्र में पहुंचने से विकास को भी पंख लग रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!