August 2, 2026 10:26 pm

कश्मीर में आतंकी ठिकानों का हुआ भंडाफोड़।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (IED) और अन्य युद्ध सामग्री बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुरनकोट तहसील के सुरंथल जंगल में रविवार शाम पुलिस और सेना की संयुक्त गश्त के दौरान एक आतंकवादी का ठिकाने का पता लगाया। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान बाल्टी और टिफिन बॉक्स में फिट किए गए पांच तैयार आईईडी, रेडियो सेट, तार, दूरबीन और कंबल बरामद किए। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!