August 2, 2026 11:38 pm

बिजली बोर्ड पेंशनरों ने मांगा एक मुश्त एरियर।

शिमला।राज्य बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने एक बार फिर से बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की है। बार-बार प्रबंधन के साथ बैठकें करने के बाद केवल आश्वासन ही मिला लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हो सकी। बोर्ड के इन पेंशनरों ने शिमला में एक बैठक की और संयुक्त रूप से एकमुश्त एरियर की डिमांड की वहीं लीव इन्कैंशमेंट और ग्रेच्यूटी मांगी है। सोमवार को शिमला में ई वेदराज गुप्ता सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में यह बैठक हुई जिसमें पेंशनरों के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। बैठक में सर्वप्रथम गत माह में दिवंगत हुए पैन्शनरों ई. आरके कायस्था चीफ इंजीनियर व जेडी चौहान अतिरिक्त सचिव की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। महासचिव टी आर गुप्ता ने फोरम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा बोर्ड द्वारा 1.1.16 के बाद तथा इससे पूर्व रिटायर हुए पैन्शनरों की लीव इनकैशमेन्ट, ग्रैच्यूटी और उससे अर्जित लाभ समयानुसार न दिए जाने पर कड़ा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने नवम्बर माह में हुई बैठक में पैन्शनरों को कुल भुगतान करने की मांग को मान लिया था तथा जनवरी माह में 75 वर्ष से ऊपर के पैन्शनरों को कुछ भुगतान करना भी आरम्भ कर दिया था किन्तु इसे सभी आयुवर्ग के पैन्शनरों के लिए जारी नहीं रखा गया जिस कारण उनको 1.1.16 से एरियर का पूरा भुगतान अभी तक भी नहीं हो पाया है जबकि नौ वर्ष की अवधि हो चुकी है। हालांकि सरकार में 75 साल से अधिक आयु के पैन्शनरों को एरियर की राशि का पूरा भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने पेंशनरों को लाभ प्रदान कर दिए मगर बिजली बोर्ड नहीं दे रहा है जिससे उनमें गहरी नाराजगी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!