April 19, 2026 7:34 am

रामशहर बिरोजा कत्था फैक्ट्री में लगी आग दो की मौत।

सोलन।  सोलन जिले के रामशहर में एक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। आग कोसरी गांव में स्थित रोजिन एंड टर्पेटाइन बिरोजा कथा फैक्ट्री में मंगलवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे दोनों मृतक मजदूरों की पहचान शिवदयाल निवासी माधोपुर व अर्जुन सिंह निवासी पहाव पुरवा चंदापुर के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले थे। हादसे का पता चलने के बाद नायब तहसीलदार रामशहर राजेंद्र ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस आग से करीब ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा उधर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम नालागढ़ राजकुमार और डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!