April 16, 2026 2:22 am

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी कर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार गहनता से स्थिति की निगरानी कर रही है।मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने राज्य के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों का मलबा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में पड़ोसी राज्यों के अनुरूप ही प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि केंद्र सरकार के सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से सतर्क और सजग रहने का आहवान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!