August 2, 2026 10:53 am

मनाली में तेज रफ्तार गाड़ी ने गडरिए सहित रौंद डाली 12 भेड़ बकरियां।

मनाली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तेज रफ्तार टैक्सी का कहर देखने को मिला है. अल सुबह नेशनल हाईवे पर एक टैक्सी ने गद्दी (भेड़पालक) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि हादसे में 12 भेड़बकरियों की भी जान चली गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मनाली के डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने यह जानकारी दी।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े चार बजे की यह घटना है. भेड़ और बकरी पालक नरोतम राम ने बताया कि वह जगत राम, हिरदू राम और महेन्द्र सिंह अपनी-अपनी बकरियां लेकर 3 दिन पहले काण्डी से कनयाल आए थे. इस दौरान पिछली रात मनाली के पतलीकुहल के पास रुक गए थे. 14 मई की अल सुबह करीब 2 बजे सभी अपनी-अपनी बकरियों को इकट्ठा करके पतलीकुहल से मनाली की ओर जा रहे थे तो करीब 4:30 बजे सुबह जब वे बिन्दु ढांक के पास व्राण में पहुंचे, तो तभी एक तेज रफ्तार टैक्सी ने उन्हें रौंद दिया।कुल्लू की तरफ से मनाली की ओर आ रही गाड़ी ने पीछे से बकरियों को टक्कर मारी और आगे चल रहे महेन्द्र सिंह को भी रौंद दिया. इस दौरान गाड़ी सड़क के बीच में रुक गई।इस हादसे में मंडी जिले के टिहरी के काल्डी गांव के रहने वाले महेन्द्र सिंह (37) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 भेड़ बकरियों की जान निकल गई. हादसे में 2 बकरियां घायल हैं. आरोपी गाड़ी चालक की पहचान मंडी जिले के ही व्लोह के गलू गांव के ललित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने चालक ललित कुमार के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है और हादसे की जांच कर रही है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!