August 2, 2026 10:53 am

गरीब बेटियों की शादी के नाम पर फ्रॉड।

हमीरपुर। गरीब बेटियों की शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। हमीरपुर जिला के गलोड़ क्षेत्र के रहने वाले विनय कुमार ने बरमाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार गत 28 जनवरी को बरमाणा में उसकी मुलाकात एक सामाजिक संस्था की अध्यक्ष से हुई। संबंधित अध्यक्ष ने खुद को एक समाजसेवी बताते हुए कहा कि वह गरीब बेटियों की शादी करवाती है। इस दौरान उसने विनय कुमार से संस्था में सहयोग देने के नाम पर 20,000 रुपए की नकद राशि ली।शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे देने के बाद कथित समाजसेवी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बरमाणा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।बता दें कि गत दिवस ठगी का शिकार हुुए काफी संख्या में लोग थाना बरमाणा में आए थे। इसके बाद संबंधित लोग एसपी बिलासपुर से मिलने के लिए बिलासपुर भी आए थे। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!