April 17, 2026 12:18 am

मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिमला।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज छोटा शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी को एक दूरदर्शी नेता और आधुनिक भारत का शिल्पी बताया।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर करने की मजबूत नींव रखी। कंप्यूटर क्रांति, संचार तकनीक का विस्तार, पंचायती राज को सशक्त बनाना, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण जैसे ऐतिहासिक निर्णय उनकी दूर दृष्टि और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनका सपना एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत का था। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि राजीव गांधी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि बदलाव और नवाचार के प्रतीक थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!