March 15, 2026 4:24 am

मुख्यमंत्री ने कृतिका शर्मा को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी।

शिमला।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले की 17 वर्षीय कृतिका शर्मा को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कृतिका ने इस साहसिक उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) के कैडेट कृतिका ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस कठिन लक्ष्य को हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।श्री सुक्खू ने कहा कि कृतिका ने लगन और कड़ी मेहनत से यह सिद्ध किया है कि अगर कुछ ठान लिया जाए तो उसे हासिल करने में कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती है।मुख्यमंत्री ने कृतिका शर्मा और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!