April 14, 2026 2:06 pm

मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं के लिए लंबित धनराशि के लिए जारी करने का आग्रह किया।

शिमला।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट कर हिमाचल प्रदेश लम्बित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं और मंत्रालय से धनराशि की स्वीकृति के संबंध में विस्तृत चर्चा की।उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार युवा साहसिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने औहर परियोजा को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की इस क्षेत्र को जल क्रीड़ा गंतव्य बनाने की योजना है। उन्होंने देहरा और पौंग डैम से जुड़ी परियोजनाओं को भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।उन्होंने केंद्रीय मंत्री से स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत भेेजी गई परियोजनाओं को स्वीकृति देने और एसएएससीआई (राज्य के लिए पूंजी निवेश की विशेष योजना) के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं को भी मंजूरी देने की मांग की, जिससे राज्य में प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का विकास किया जा सके।श्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया।मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभाग सिंह, सचिव पर्यटन दिवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!