April 15, 2026 6:09 am

कतर में ग्रुप-7 ने विभिन्न आधिकारिक बैठकों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की भर्त्सना की।

शिमला।पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर आतंकवाद पर भारतीय सेना की कार्यवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के उद्देश्य से भारत की ओर से विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के ग्रुप-7 सांसदों के साथ आज प्रथम दिन कतर की राजधानी दोहा में विभिन्न आधिकारिक बैठकों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर सिलसिलेवार भारत का पक्ष रखा। सर्वप्रथम सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दोहा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तदुपरांत कतर की शूरा काउंसिल की डिप्टी स्पीकर डॉ. हमदा बिंत हसन अल सुलाती व मिडिल ईस्ट काउंसिल फॉर ग्लोबल अफ़ेयर्स के सदस्यों के साथ बैठक की। कतर में विभिन्न बैठकों में भारत का पक्ष रखते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने एक योजना के तहत भारतीय नागरिकों का धर्म पूछ कर उनकी हत्या करने का जघन्य अपराध किया मगर इस उकसावे वाली आतंकी घटना का भारत के 140 करोड़ लोगों ने एक स्वर में पूरी एकता के साथ निंदा की व आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट हुए और पाकिस्तान के एजेंडे को विफल किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साफ़ कर दिया है कि टेररिज़्म, टॉक और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते और भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और हमने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले 9 आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। भारत किसी भी परमाणु धमकी से ना डरने वाला है ना इस धमकी से आतंकवाद के ख़िलाफ़ हमारे अभियान को कोई फ़र्क़ पड़ने वाला है”श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ पिछले 11 वर्षों में सरकार के गठन के समय से ही आतंकवाद के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की नीति ज़ीरो टॉलरेंस की रही है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साफ शब्दों में कहा था कि पहलगाम हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी और भारत धरती के हर कोने में आतंकीयों का पीछा कर हर आतंकवादी और उसके समर्थकों को पहचानकर उन्हें ढूंढेगा और सजा देगा।पाकिस्तान की सेना और वहाँ की सरकार जिस तरह आतंकवाद को पाल पोस रही है वही आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान की तबाही का कारण बनेगा। दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यह चीजें दिखाती हैं कि पाकिस्तान विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!