August 1, 2026 2:47 pm

प्रदेश कांग्रेस द्वारा शिमला के पीटर हाफ में राज्य स्तरीय जय हिंद सभा का आयोजन 30 मई को।

शिमला।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 30 मई को शिमला के पीटर हाफ में सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय जय हिंद सभा का आयोजन करेंगी।इस सभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस के सभी विधायक, पार्टी नेता सभी अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल,सह प्रभारी चेतन चौहान,विदित चौधरी भी इस सभा मे विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश की सेनाओं के पराक्रम औऱ उनके शौर्ये व सम्मान के प्रति कांग्रेस देशभर में जय हिंद सभा का आयोजन कर रही है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से इस सभा मे शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!