बिलासपुर। बिलासपुर स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक कम प्राचार्य को राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि यौन उत्पीड़न कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य हिमांशू मोंगा के खिलाफ है। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए और सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी। आरोपी हिमांशू मोंगा प्राचार्य फिलहाल जमानत पर है। तीन दर्जन छात्राओं से बात की हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के निदेशक कम प्राचार्य हिमांशू मोंगा पर कई छात्राओं ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यौन उत्पीड़न समिति की रिपोर्ट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के निदेशक कम प्राचार्य के खिलाफ गई। अब विभाग ने आगामी कार्रवाई की है। यौन उत्पीड़न कमेटी मामले की जांच 21 अप्रैल से कर रही थी। तीन महिला सदस्यों की इस कमेटी ने कॉलेज की करीब तीन दर्जन छात्राओं से बात की। प्राचार्य की वीडियो हुई थी वायरल मामले की शिकायत 8 अप्रैल को सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने समग्र ई-समाधान पर की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने तीन महिला सदस्यों की यौन उत्पीड़न कमेटी का गठन किया। मामले ने तूल 22 मई को पकड़ा। इस दिन प्राचार्य की एक वीडियो और छेड़छाड़ के आरोपों की सूचना वायरल हो गई। शाम को हाइड्रो कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने करीब पांच घंटे धरना-प्रदर्शन किया। उसी रात को पुलिस ने एक छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले की जांच सदर थाना पुलिस अलग से कर रही है।













