March 8, 2026 9:40 am

पत्नी को पीट पीट कर मार डाला,हत्यारा पति गिरफ्तार।

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में पत्नी की पीट पीट कर  हत्या करने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला जिले के कोटखाई में नेपाली मजदूर द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची कोटखाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रावलाक्यार निवासी हरि कृष्ण धांटा ने बताया कि 1 जून दोपहर को उनके पास काम करने वाले नेपाली मजदूर रमेश डांगी ने उन्हें सूचित किया कि बगाड़ी में धनी के पास काम करने वाली दीपा पत्नी जीत बहादुर अचेत पड़ी है और उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। रमेश ने बताया कि दीपा का पति जीत बहादुर भी मौके पर मौजूद है। इसके बाद धांटा ने तुरंत राम धनी (मकान मालिक) से मोबाइल पर संपर्क किया। धनी ने बताया कि वह घर से बाहर हैं, लेकिन वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं। महिला के शरीर पर चोटों के निशान इसके बाद धांटा ने उक्त घटना की कोटखाई पुलिस को फोन पर दी। रविवार शाम पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां राम धनी भी मौजूद थे। मौके पर दीपा अपने डेरे के भीतर मृत अवस्था में पाई गई। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जीत बहादुर ने स्वीकार किया कि 31 मई को उसका और दीपा का झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। तथ्यों व आरोपी के बयान के आधार पर थाना कोटखाई में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!