April 15, 2026 1:07 am

पांच जून तक जारी रहेगा प्रदेश में बारिश का दौर।

शिमला।हिमाचल प्रदेश में 5 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होगी जिसे लेकर यलो अलर्ट दिया गया है, मगर 6 जून से प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा, क्योंकि इस दिन के लिए कहीं पर भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम शुष्क रहने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस बार मॉनसून 10 दिन पहले हिमाचल में आ जाएगा और 20 जून के आसपास मॉनसून के हिमाचल में प्रवेश करने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 14 स्थानों बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में गत रात्रि करीब एक बजे जमकर ओलावृष्टि हुई और बारिश हुई है वहीं सोमवार शाम को भी शिमला में जमकर ओले गिरे। हालांकि यह ओलावृष्टि शिमला शहर में ही आंकी गई है और ऊपरी शिमला के इलाकों में उस समय धूप खिली हुई थी। शिमला में ओलावृष्टि व बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेश के ददाहू में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जिसके अलावा जतौन बैराज में 21.6, पांवटा साहिब में 18.8, भरमौर में 18.0, कसौली में 14.0, राजगढ़ में 14.0, सोलन में 8.6, धर्मपुर में 8.6, अघार में 5.2, पालमपुर में 4.4, नाहन में 4.4, छत्तरी में 3.5, बंजार में 3.0, कसोल में 3.0 मिलीमीटर बारिश हुई है।पिछले 24 घंटे में कहीं पर भी बर्फबारी दर्ज नहीं की गई है हालांकि रोहतांग टॉप पर एक दिन पहले बर्फबारी हुई थी वहीं बताया यह भी जा रहा है कि चंबा की पांगी वैली में कहीं बर्फबारी हुई है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। कांगड़ा, सुन्दरनगर, भुंतर, मुरारी देवी व पालमपुर में तेज तूफान चलने की सूचना है। पूर्वानुमान की बात करें तो 3 व 4 जून को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 5 जून को भी कुछेक क्षेत्रों में हलकी वर्षा होने की संभावना है वहीं 6 जून से मौसम शुष्क रहेगा ऐसा बताया गया है। शिमला में गतरात्रि 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है वहीं सुन्दरनगर में 4.0 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकत्तम तापमान की बात करें तो शिमला में 24.7 डिग्री सेल्सियस, सुन्दरनगर में 33.6, भुंतर में 31.9, कल्पा में 20.1, धर्मशाला में 30.1, ऊना में 39.0, नाहन में 30.0, केलांग में 17.5, सोलन में 28.5, मनाली में 25.2, कांगड़ा में 33.8, मंडी में 34.0, बिलासपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में 4.2 डिग्री तथा सबसे अधिक तापमान ऊना में 39 डिग्री आंका गया। बिलासपुर में भी 38 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!